{"_id":"60d7639d8ebc3e331d4ad56f","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6366408126","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक स्वास्थ्य ने 50 शय्या अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक स्वास्थ्य ने 50 शय्या अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। निदेशक स्वास्थ्य नेे कस्बा बकेवर स्थित 50 शय्यायुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट लगने के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में स्टाफ बढ़ाने के संबंध में उन्होंने शासन को पत्र भेजने को कहा।
निदेेशक स्वास्थ्य डॉ. राजेश सिंह ने शुक्रवार की देर शाम बकेवर स्थित 50 शय्यायुक्त अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉ. संजय आनंद और डॉ. शाहना से मुलाकात कर मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भेजे गए उपकरणों, सामान, बेड आदि का अवलोकन किया। अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के बारे में महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी से जानकारी ली। निदेशक ने ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरुआत करने के निर्देश दिए। निदेशक ने करीब 40 मिनट तक पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। बिजली-पानी की व्यवस्था और दवाओं आदि के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में स्टाफ की कमी और अन्य व्यवस्थाएं न होने पर उन्होंने थोड़ी सी नाराजगी भी जताई। उन्होंने अस्पताल में स्टाफ तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखने निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. वीएल सजंय, महेवा सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, लैब सहायक सतेंद्र कुमार, वार्डबॉय दीपक कठेरिया मौजूद रहे।