फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

जेवर लूटने वाला बदमाश दबोचा

Sat, 26 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। नगर पालिका कर्मी की पत्नी से जेवर लूट में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है, लूट में प्रयुक्त बाइक भी मिल गई है। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश का रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी नगर पालिका कर्मी रजनीश राठौर की पत्नी पूनम 24 जून को भतीजी की शादी में शामिल होने साईं कोल्ड स्टोर स्थित मैरिज होम गई थीं। देर शाम को वह दो बेटियों वांशिका, आराध्या और दिल्ली निवासी रिश्तेदार ऊषा के साथ ऑटो में घर लौट रहीं थीं। घर की गली में बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर पूनम के गले से हार, मंगलसूत्र और चेन लूट ले गए थे। बदमाश हेलमेट और मास्क लगाए थे।
विज्ञापन

वारदात एक शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की। पुलिस टीम ने लूट में इस्तेमाल बाइक की तलाश कर एक बदमाश को पकड़ लिया है। वह साबितगंज निवासी बताया जा रहा है। दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बदमाश को पकड़ने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने में पुलिस खाली हाथ
इटावा कोतवाली में पक्का सराय बाजार में दो महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वालों को पुलिस अभी तक तलाश नहीं पाई है। 14 जून को गांधीनगर निवासी श्रीकांती तिकोनिया बाजार में साड़ी खरीदने आई थी। वहां उन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया था। श्रीकांती और उनके पास खड़ी दूसरी महिला झुलस गई थी। इसी तरह 24 जून को बाजार में साड़ी खरीद रही ममता यादव पर भी केमिकल फेंका गया था। दोनों ही मामलों में पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed