फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह शातिर गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। उड़ीसा से तस्करी करके यूपी के कई शहरों में गांजा सप्लाई करने वाले अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह शातिरों को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 510 किलोग्राम गांजा, एक कैंटर, एक कार समेत करीब एक करोड़ की लागत का माल व अवैध असलहे बरामद किए है। आरोपी गांजा उड़ीसा से सस्ते दाम पर लाकर यूपी में ऊंचे दाम पर बेचते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने टीटी तिराहे की तरफ से आ रहे कुछ लोगों कैंटर व कार को बैरीकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी कार व कैंटर लेकर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों वाहन रोककर उन पर सवार छह लोगों को दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए। तलाशी में पुलिस टीम को कैंटर व कार से प्लास्टिक के 17 कट्टों में 510 किलो ग्राम गांजा मिला।
विज्ञापन

बकौल एसएसपी पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह तीन साल से गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के काम से जुड़े हैं। वह लोग उड़ीसा व अन्य राज्यों से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर यूपी के आगरा, एटा, मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर समेत आसपास के जिलों ऊंचे दाम पर बेचते थे। उनके ब्रोकर पुड़िया बनाकर गांजा बेचते थे। पुलिस ने कैंटर पर डाक पार्सल लिखा होने के बावत आरोपियों ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए यह सब लिखवा रखा है। कार से वह लोग रास्तों में रेकी करते थे । पुलिस ने कागजात न दिखाकर पाने पर कार को सीज कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पुलिस मुठभेड़, एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
- गाड़ीपुरा कोतवाली इटावा निवासी अमित, खिरारी मथुरा का रविंद्र कुमार उर्फ रवि, तम्बगा मथुरा का मनवीर, अनौरा मथुरा का दिनेश कुमार, भद्रबल मथुरा निवासी रमाकांत सिंह व पवन।

एनडीपीएस में पहली बार धरे गए
पुलिस के हाथ लगे गांजा तस्कर कई साल से नशे का कारोबार कर रहे थे, लेकिन कभी पकड़े नहीं गए। पहली बार गैंग लीडर रवि को उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक रवि हत्या के एक मामले में पहले जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed