फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Etawah: Brother and sister die after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत

Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Etawah: Brother and sister die after being hit by goods train
मृतक नितेश का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का रेलवे ट्रैक पार करते समय भाई-बहन मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए। वे दोनों खेत पर जा रहे थे। हादसे की सूचना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के सिसाहाट गांव निवासी सज्जन कुमार खेती करते हैं। उनकी दूसरे नंबर की बेटी अंजू (17) और तीसरे नंबर का बेटा नितेश (15) क्षेत्र के ही एक विद्यालय में 12वीं व नौवीं में पढ़ते थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अंजू भाई नितेश के साथ खेत में धान की फसल काटने के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव से गुजरे डीएफसी का ट्रैक पार करते समय दोनों कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर परिजन व गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन नितेश व अंजू के शव से लिपटकर बिलख पड़े। थाना पुलिस ने भाई-बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
नितेश और अंजू के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन दोनों शव लेकर घर पहुंचे तो एक बार फिर कोहराम मच गया। भाई-बहन की अर्थी एक साथ घर से उठी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। ग्रामीणों का कहना था कि नितेश और अंजू में काफी पटती थी। अधिकांश समय दोनों एक साथ ही रहते थे। खेत हो या बाजार एक साथ ही आते-जाते थे। अब दोनों की अर्थी भी एकसाथ उठ रही है। दोनों का इटावा के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
नेता पहुंचे सांत्वना देने
हादसे में नितेश व अंजू की मौत की खबर पाकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल राजपूत, सपा नेता दुष्यंत यादव समेत कई राजनीतिक दलों की नेता उनके घर पहुंचे। दुखी परिजनों को सांत्वना देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

एक बेटा व दो बेटियां बचीं
नितेश व अंजू की मौत के बाद सज्जन कुमार के परिवार में पत्नी, बेटा ऋषि, बेटियां शिवानी व रूबी बची हैं। सज्जन कुमार ने बताया कि उनके पास मात्र पांच बीघा जमीन है। जिस पर खेती और मजदूरी करके वह परिवार के पेट पालते हैं।

मृतिका अंजू का फाइल फोटो

मृतिका अंजू का फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

घर में रोते परिवार व गांव की महिलाएं

घर में रोते परिवार व गांव की महिलाएं- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed