{"_id":"614f53fc8ebc3e08fd103157","slug":"etawah-news-equal-share-given-to-backwards-in-bjp-government-etawah-news-knp654423929","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में पिछड़ों को दी गई बराबरी की हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में पिछड़ों को दी गई बराबरी की हिस्सेदारी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में अतिथियों का माल्यार्पण करते पदाधिकारी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। पिछली सरकारों में पिछड़ी जातियों में एक ही जाति का नाम आता था, बाकी का शोषण होता था। भाजपा की सरकार में ऐसी स्थिति नहीं है। पिछड़ों को सम्मान के साथ-साथ उनको सरकार में भी बराबर की हिस्सेदारी दी गई है।
केंद्र सरकार के 77 मंत्रियों में 27 मंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं। केंद्र सरकार ने पिछड़ा आयोग का गठन कर उसमें पिछड़े वर्ग की जातियों को शामिल करने के लिए राज्य सरकारों को अधिकार भी दिया। यह बात शनिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने कही।
पार्टी के जिला कार्यालय में मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मनोज राजपूत और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री विनय वर्मा ने कहा पिछड़ा वर्ग अब जाग चुका है और वह भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
2022 के विधानसभा चुनाव में विरोधियों को ताकत का अहसास कराएगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों और 16 मंडलों के अध्यक्षों का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुनेश सिंह बघेल ने किया। दोनों अतिथियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। जिला प्रभारी नंदलाल बाथम, श्यामू राजपूत, गौरव गुर्जर, सतीश शाक्य, मुकेश राजपूत, सुनीता कुशवाहा, निधि पाल, सेठ, राकेश यादव, मनोज कश्यप, गुलाब बाथम, मीडिया प्रभारी शिवकपूर रावत भी मौजूद रहे।