फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Drain will be made for drainage

महेवा में 400 मीटर लंबी नाली बनेगी, नापजोख शुरू

Mon, 26 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Drain will be made for drainage
फोटो संख्या 11- महेवा में नाली निर्माण के लिए नापजोख करवाते सहायक विकास अधिकारी - फोटो : ETAWAH
महेवा। ग्राम पंचायत महेवा और बहेड़ा की सीमा पर मुगल रोड किनारे जल निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को एडीओ पंचायत ने 400 मीटर नाली का निर्माण कराने के लिए नापजोख की।
विज्ञापन

सड़क किनारे नाली न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा रहता है। ऐसे में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण अमित भदौरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम भरथना से समस्या समाधान के लिए मिला था। इस पर एसडीएम ने एडीओ को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस क्रम में सोमवार को एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत, प्रधान और सचिव को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और नाली निर्माण के लिए नाप जोख कराई।
प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर और सचिव सौरभ ने बताया कि बहेड़ा सीमा में कन्हैया लाल की दुकान से लेकर चतुरीबाबा की दुकान तक एक मीटर चौड़ी नाली खुदवाकर उसमें अंडर ग्राउंड सीमेंटेड पाइप डलवाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। करीब 400 मीटर लंबी नाली खुदने से वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। इस पर ग्रामीण देवेश तिवारी, विनोद पाल, शंकर सविता, उदयनारायण आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed