फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Double murder: Report on five including retired soldiers, three arrested

दोहरे हत्याकांड में रिटायर्ड फौजी समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Double murder: Report on five including retired soldiers, three arrested
घटनास्थल पर जांच पडताल करते जसवंतनगर थाना प्रभारी - फोटो : ETAWAH
जसंवतनगर। कचौरा रोड जानकीपुरम इलाके में गुरुवार दोपहर को हुए दोहरे हत्याकांड में रिटायर्ड फौजी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सर्वेश, उसके दोनों बेटों, एक बेटी व पत्नी को नामजद करते हुए सभी पर हत्या व दहेज उत्पीड़न की धारा लगाई है। पुलिस ने आरोपी सर्वेश, उसकी पत्नी सुनैश व छोटे बेटे विकास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, बड़ा बेटा व बेटी की पुलिस तलाश कर रही है।
कचौरा रोड जानकीपुरम निवासी रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के बेटे शिवम की शादी 26 जून 2020 को मैनपुरी के नगला मुकुंद गांव निवासी जोगेंद्र सिंह की बेटी नेहा से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसके चलते गुरुवार दोपहर नेहा की मां गुड्डी, पिता, मामा राम प्रकाश, रामशंकर व बहन प्रियंका के ससुर कैलाश चंद्र यादव आरोपी सर्वेश के घर के बाहर पंचायत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के चश्मदीद राम प्रकाश का आरोप है कि पंचायत की बातचीत शुरू भी नहीं पाई थी कि नेहा की सास सुनैश देवी, पति शिवम व देवर विकास ने रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव को गोली मारने के लिए उकसाया। विरोध करने कर नेहा के ससुराल वालों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
इसी दौरान आरोपी फौजी सर्वेश ने राइफल से फायरिंग की। जिसमें एक गोली रामशंकर को लगी और दो गोली कैलाश को लगी, जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि वह बच गया।
वह किसी तरह वहां से बचकर भागा और चौराहे पर पहुंचा और वहां खड़ी गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों को सूचना दी। आरोप है कि ससुराल वाले नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करते थे, उसे कई बार जाने से मारने का भी प्रयास कर चुके थे।
इस संबंध में दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन फौजी के घर वाले नेहा को परेशान करते रहे। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नेहा के मामा राम प्रकाश की तहरीर के आधार पर रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव, उसकी पत्नी सुनैश, बेटे शिवम, विकास व ननद विशाखा के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना, मारपीट समेत दहेज अधिनियम समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।
पति के साथ रहना चाहती है नेहा
नेहा अपने पति शिवम के नाम पर एफआईआर नहीं दर्ज कराना चाहती थी। यह बात उसने कई बार अपने परिजनों से कहीं। लेकिन उसकी एक भी न चली। मामा ने शिवम के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। नेहा का कहना है कि वह ससुराल में अपने पति शिवम के साथ रहना चाहती है। दंपती का तीन माह का बेटा ध्रुव है। पति जेल चला जाएगा तो वह जीवन किसके सहारे कटेगी।
नेहा की तरफ से थे ज्यादा लोग
गुरूवार को हुए दोहरे हत्याकांड से पहले रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के घर के बार बहू नेहा की तरफ उसके रिश्तेदार, रवींद्र सिंह, मोनू, रामू, राम प्रकाश, कैलाश, रामशंकर, जोगेंद्र, गुड्डी व अलका यादव मौजूद थी। जबकि दूसरे पक्ष से सर्वेश, उसकी पत्नी सुनैश, बेटा विकास व बेटी विशाखा ही थी। दहेज उत्पीड़न का फर्जी आरोप लगाने पर फौजी आग बाबूला हो गया था। इसके बाद वह घर से लाइसेंसी राइफल निकालकर लाया और चार गोलियां चला दी। सीओ जसवंतनगर नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से बरामद दो खोखे व राइफल को फोरेंसिक टीम जांच के लिए ले गई है।
आत्मरक्षा के लिए चलाई थी गोली
दोहरे हत्याकांड का आरोपी फौजी सर्वेश कुमार ने पुलिस गिरफ्त में बताया कि जब बहू नेहा के परिजन घर के पंचायत तक वह लोग फर्जी तरीके से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने लगे थे। विरोध करने पर नेहा के परिजन हमलावर होने लगे। तब जाकर मजबूरी में आत्मरक्षा के लिए गोली चलानी पड़ी, जो रामशंकर व कैलाश चंद्र यादव को लग गई। गोली चलाने के बाद उसे काफी अफसोस हुआ। इसके चलते वह घर से भगा नहीं था। जबकि अपनी पत्नी, बेटे व बेटी के साथ घर में ही बना रहा था। पुलिस के आने पर उसने हत्या का कबूल कर ली थी।

तैनात रहा तीन थानों का फोर्स व पीएसी
एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कचौरा रोड जनकीपुरम में हुए दोहरे कांड की वजह से क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है। साथ ही किसी प्रकार का बवाल की न हो सके इसलिए शुक्रवार को क्षेत्र में जसवंतनगर, बलरई व फ्रेंड्स कालोनी थानों का फोर्स और डेढ़ सेक्शन पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस कर्मियों से क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बातचीत की।

जसवंतनगर कोतवाली में घरवालों के साथ खड़े नेहा के मामा रामप्रकाश

जसवंतनगर कोतवाली में घरवालों के साथ खड़े नेहा के मामा रामप्रकाश- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed