फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Development work should be completed with quality and standard

विकास कार्यो को गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार समय से पूरा करें

Thu, 09 Sep 2021 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Development work should be completed with quality and standard
इटावा। निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता, मानक के अनुसार निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। राशन की रिक्त दुकानों का चयन खुली बैठक में किया जाए। निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करें।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिन विभागों पर विद्युत का बकाया है, वह तत्काल अपने बिलों का भुगतान कराएं। यह निर्देश विकास भवन प्रेरणा सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम श्रुति सिंह ने दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आयुष्मान योजना में सीएचसी/पीएचसी वार लक्ष्य निर्धारित कर गोल्डन कार्ड बनाएं जाएं। उन्होंने समीक्षा में पाया कि 102 एंबुलेंस की बैकड्राप व्यवस्था खराब है। इस पर सीएमओ को हालात में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष-महिला नसबंदी में खराब प्रगति मिलने पर नवंबर तक लक्ष्यों की पूर्ति का निर्देश दिया। समीक्षा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की पांच दुकानें रिक्त होने की जानकारी पर कहा कि इन दुकानों पर शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही करें।
समीक्षा में डीएम ने लोक निर्माण विभाग के 08 कार्यों के सापेक्ष कोई कार्य पूर्ण न होने पर असंतोष जताया। कहा कि सभी कार्य मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जाने चाहिए।

राजकीय निर्माण विभाग के अफसरों ने बताया कि 17 कार्यों में 11 कार्य बजट नहीं होने के कारण लंबित हैं। बैठक में सीडीओ संतोष कुमार राय, सीएमओ डॉ.भगवानदास, डीडीओ दीन दयाल वर्मा, पीडी जयकेश त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम बृजमोहन अंबेड, बीएसए उमानाथ, डीसी मनरेगा शौकत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed