फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Dengue confirmed in two patients admitted to district hospital

जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Dengue confirmed in two patients admitted to district hospital
इटावा। जिला अस्पताल में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी एक हजार से अधिक मरीजों ने पर्चा बनवाया। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार से ग्रसित रहे। इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि भी हो रही है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.एमएम आर्या ने बताया कि गुुरुवार को सुबह सैफई से बुधवार की जो जांच रिपोर्ट आई है उसके अनुसार जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती दो मरीजों के डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इस सप्ताह में चार दिनों में पर्चा बनवाने वालों की संख्या पांच हजार को पार कर (5003) हो चुकी हैं, जो यह दर्शाती है कि लोग किस तरह से बीमारियों से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वह आंकड़े हैं जो ज्यादातर शहरी क्षेत्र के हैं, जबकि अन्य चार अन्य प्राथमिक केंद्रों के अलावा निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या कितनी होगी।
बाल चिकित्सक ने 140 बच्चे देखे
जिला अस्पताल आने वालों में बच्चों की संख्या भी कुछ ज्यादा देखने को मिल रही है। वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक डॉ.पीके गुप्ता ने गुरुवार को सबसे ज्यादा 140 से अधिक बच्चों को देखा। इनमें ज्यादातर बच्चे बुखार से ग्रसित थे, कुछ खुजली से ग्रसित बच्चे भी थे।
कहा इस समय बच्चों को बीमार होने से बचाने की बहुत जरूरत है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकती है, लिहाजा बेहद सतर्कता बरतने की जरुरत है।
अस्पताल के पैथालॉजी विभाग के वरिष्ठ लैब टेक्निशियन एके दुबे ने बताया गुरुवार को भी जांच कराने वालों की संख्या लगभग 250 से अधिक रही। 55 मरीजों की डेंगू की जांच हुई, जबकि 15 मरीजों के सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए।

बुधवार को बुखार के 893 मरीज आए
डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव ने बताया बुधवार को पूरे जिले में बुखार के 893 मरीज आए। 398 मरीजों की रेपिड कार्ड से डेंगू जांच हुई, जिसमें तीन डेंगू ग्रसित मिले। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के 97 मरीज भर्ती थे, जबकि 44 डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed