फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Death due to snake Death due to snake bite, declared state disasterbite, declared state disaster

सर्पदंश से असमय मौत घोषित हुई राज्य आपदा

Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Death due to snake Death due to snake bite, declared state disasterbite, declared state disaster
इटावा। प्रदेश सरकार ने सर्प के काटने से होने वाली मौतों को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। अब सांप के काटने से यदि किसी की मृत्यु होती है तो वह सरकारी मुआवजे का हकदार होगा।
विज्ञापन

शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सर्पदंश से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि शासनादेश का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश लेखपालों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न प्रजाति के सर्पों की जान बचाने में जुटे ओशन महासचिव पर्यावरणविद सर्प मित्र डा.आशीष त्रिपाठी ने यूपी सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश में अब स्टेट मेडिकोलीगल सेल के अनुसार सर्प के काटने के बाद मृतक के विसरा जांच की अनिवार्यता नहीं होगी। इस अनिवार्यता के खत्म होने से मरने वाले के परिवार को आर्थिक सहायता की कानूनी प्रक्रिया भी अब काफी आसान हो गयी है।

बस पीड़ित परिवार को सर्पदंश से हुई मौत के बाद पंचनामा या पोस्टमार्टम कराना होगा। अपने गांव के लेखपाल को सूचना भी देनी होगी। जिला प्रशासन सात दिन के अंदर पीड़ित परिवार को सहायता राशि का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed