{"_id":"5e989bc98ebc3e78c10f228c","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp555573478","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने थोक दुकानदारों को पकड़ा, निजी मुचलके पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने थोक दुकानदारों को पकड़ा, निजी मुचलके पर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पुलिस ने बुधवार को निर्धारित समय के बाद दुकान खोले थोक दुकानदारों को पकड़ लिया। व्यापार मंडल से बातचीत के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
अनाज कारोबार से जुड़े थोक विक्रेताओं के लिए डीएम ने रात 12 बजे से तड़के 4 बजे तक का समय निर्धारित किया है। शहर के राजागंज, रामलीला रोड व बजाजा लाइन बाजार में किराना, शकर, घी आदि के थोक विक्रेता बुधवार सुबह 7 बजे गाड़ियों से माल उतरवा रहे थे। पुलिस ने इन थोेक विक्रेताओं को पकड़कर कोतवाली ले गई।
सूचना मिलने पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल, व्यापारी नेता सदाशिव श्रीवास्तव, जितेंद्र जैन हैप्पी आदि के साथ कोतवाली पहुंचे। एसडीएम सदर व कोतवाल से बात की। इसके बाद सभी थोक विक्रेताओं को पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने यह तय किया है कि थोक विक्रेता गैर जिलों से आने वाले माल को रात 12 बजे से तड़के 4 बजे तक उतरवाएंगे। उसके बाद दुकान या गोदाम बंद कर देंगे। यदि को कोई दुकानदार इसका पालन नहीं करेगा तो व्यापार मंडल उसका सहयोग नहीं करेगा। जो व्यापारी सहयोग करेगा, उसका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।