{"_id":"5e82108a8ebc3e75e0097225","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp552996351","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन में 183 गिरफ्तार, 71 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन में 183 गिरफ्तार, 71 वाहन सीज
विज्ञापन
इटावा। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करना बंद नहीं कर रहे। पांच दिनों में 183 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 71 गाड़ियां सीज हुई हैं और 79900 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
25 मार्च से लॉकडाउन शुरू हुआ है। पुलिस प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक जरूरी सामान खरीदने की छूट दी हुई है। इसके बाद सड़कों पर निकलने की मनाही है। कोई भी व्यक्ति सड़क पर नजर न आए। इस खातिर पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए लगातार घूम रही हैं। ज्यादातर लोग लॉकडाउन का पालन भी कर रहे।
कुछ लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। जिन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रविवार तक लॉकडाउन के उल्लंघन की कुल 85 एफआईआर दर्ज हुई है। 183 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इन लोगों के 71 वाहन सीज हुए हैं और 79900 रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है।