फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

शिक्षक के घर से 15 लाख की चोरी

Tue, 18 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news crime
बिजौली गांव में खुला पड़ा बक्से को देखती महिलाएं - फोटो : ETAWHA
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में सोमवार की रात को चोरों ने एक शिक्षक के मकान को निशाना बनाया। चोर घरों से जेवर-नगदी सहित करीब 15 लाख का माल समेट ले गए पर, घरवालों को भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर खोजबीन की तो खाली बक्से खेत में मिले। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी दिनेश कुमार दोहरे पुत्र हीरा लाल भरथना कस्बा के उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। वे परिवार के साथ हाईवे किनारे स्थित मकान में रहते हैं। सोमवार की शाम को पत्नी सुधा व बच्ची केे साथ एक कमरे में सो गए। उन्होंने अन्य कमरों में ताला लगा दिया। रात में मौका पाकर चोर उनके मकान के पिछवाड़े से उनकी छत पर पहुंचे फिर वहां से दाखिल हुए। चोरो ने कमरों में ताले तोड़ दिए। कमरे में रखे बक्सों को उठा ले गए। कमरे में सो रहे शिक्षक व उनकी पत्नी को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार की सुबह जब सुधा जागीं तो कमरों के ताले टूटे देख दंग रह गईं। कमरों में जाकर देखा तो बक्से गायब थे। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे गए। लोगों ने खोजबीन की तो खाली बक्से गांव से आधा किलोमीटर दूर गुलालपुर गांव को जाने वाले मार्ग पर खेत से पड़े मिले।
विज्ञापन

दिनेश कुमार न ेबताया कि बक्सों में 2 लाख 80 हजार रुपये तथा करीब दो सौ ग्राम सोने के जेवरात जिसमें 17 अंगूठियां, 2 हार, मंगलसूत्र, बेंदा, तथा दो किलो वजन की चांदी की पायलें करधनी शामिल है। चोर जेवर नगदी सहित करीब 15 लाख की चोरी कर ले गए। दिनेश ने बताया कि रुपये उनकी स्वर्गवासी मां के थे। जिन्हें वह निशानी के तौर पर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने गांव के ही कृष्ण मोहन पुत्र रघुनंदन के घर को भी निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे की तरफ से मकान में घुस गए। कृष्ण मोहन के घर से चोर पांच हजार रुपये व करीब 50 हजार रुपये के जेवरात चुरा ले गए। कृष्ण मोहन अपनी पत्नी बड़ी बिट्टी के साथ जिस कमरे में लेटे थे चोरों ने उसके दरवाजे को बाहर से गमछा से बांध दिया। सुबह वह बाहर निकला तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया।
थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिला है मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed