{"_id":"5e31d4e78ebc3ebfea693c8c","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5413076143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के पैसे मांगने पर पिता व पुत्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट के पैसे मांगने पर पिता व पुत्री को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला से मारपीट करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुकानदार महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने सिगरेट खरीदी। पैसे मांगे तो उसे व उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना क्षेत्र के नगलागुदे में बनी कांशीराम कालोनी निवासी प्रियंका पत्नी दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गत 24 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे बृजराजनगर मोहल्ला निवासी भूरे यादव पुत्र कल्लू यादव अपने साथियों के साथ आकर उसकी दुकान से सिगरेट खरीदी। उसने रुपये मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा। भूरे यादव व उसके साथी रवि यादव, सूखा यादव, मनीष, अंशू यादव, अनुपम यादव ने दुकान से खींच कर उसे पीटा।
इसी कालोनी में रह रहे उसके पिता संजीव कुमार बचाने आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना सूचना थाना व सीओ भरथना को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थाना पुलिस ने भूरे यादव समेत उसके पांचों साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।