{"_id":"5e31d42c8ebc3e4b3268dad8","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5413074153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सैफई थाना पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी कमलचंद्र पुत्र मातादीन ने अपनी बहन रीता देवी की शादी सैफई थाना क्षेत्र के झकरपुर गांव निवासी सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह से पिछले साल 15 जून को की थी। कमलचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज के तौर रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर रीतादेवी की पिटाई की जाने लगी। कई बार पंचायत ने मामला निपटाया। लेकिन ससुरालियों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।
मारपीट से परेशान होकर रीतादेवी ने पति सोनू, ससुर सुरेंद्र सिंह, सास सुनीता देवी, जेठ अवनीश कुमार, जेठानी कंचना, ननद खुशी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।