फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Cow smugglers arrested, 25 cows recovered

गो तस्कर गिरफ्तार, 25 गोवंश बरामद

Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Cow smugglers arrested, 25 cows recovered
फोटो संख्या 32- सैफई पुलिसकी गिरफ्त में गो तस्कर - फोटो : ETAWAH
सैफई। पुलिस ने सैफई रेलवे स्टेशन के पास से एक गो-तस्कर को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गय। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से 25 गोवंश बरामद हुए हैं। वह गोवंशों को फिरोजाबाद ले जा रहा था।
विज्ञापन

सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया कि हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने सूचना दी थी कि सैफई क्षेत्र में कुछ बंजारा प्रजाति के लोग गोवंश को चराने का दिखावा कर उनकी तस्करी कर रहे है।
विज्ञापन

मामले में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया ने तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू की। बृहस्पतिवार रात को पुलिस टीम तस्कर की तलाश में सैफई रेलवे स्टेशन के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर दो युवक गोवंशों को लेकर फिरोजाबाद की तरफ जा रहे थे। पुलिस को देखकर एक युवक मौके से भाग गया, जबकि पुलिस ने सैफई के तिरकारा वाचा गांव निवासी शंहशाह को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से 25 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने गोवंशों को कब्जे में लेकर नगला सुभान के प्रधान सुनील ठाकुर की सपुर्दगी में तरकारा वाचा गोशाला में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed