फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news court

उम्रकैद की सजा काट रही वृद्ध महिला की मौत

Mon, 03 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah news court
इटावा। पुत्रवधू की दहेज के लालच में हत्या करने पर उम्रकैद की सजा काट रही वृद्ध महिला की मौत हो गई। हृदय व सांस की बीमारी से ग्रस्त महिला की गत शनिवार शाम को अचानक तबीयत खराब हुई। जेल के सिपाही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वृद्धा का पति व बेटा भी जेल में बंद है। गत अक्तूबर महीने में तीनों को उम्रकैद की सजा हुई थी।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के नगलामोती गांव निवासी वृद्ध अहिबरन सिंह, उसकी पत्नी सोना देवी व बेटे अशोक को गत 17 अक्तूबर को कोर्ट ने दहेज हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। औरैया जिला के देवी के नगला गांव निवासी अशोक की पत्नी को तीनों ने आग लगाकर मार डाला था। तीनों ही गत 3 अक्तूबर से जिला जेल में निरुद्ध रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक राज किशोर ने बताया कि करीब 80 वर्षीया सोनादेवी हृदय व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उम्रकैद की सजा मिलने के बाद उसकी कई बार तबीयत बिगड़ी। जेल अस्पताल के अलावा इलाज के लिए कानपुर में भी भर्ती कराया था। सैफई पीजीआई का इलाज हुआ। गत शनिवार शाम को कैदी सोनादेवी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल के डॉक्टर को दिखाया गया। रात करीब साढ़े दस बजे उसे जिला अस्पताल भेजा गया। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। आकस्मिक चिकित्सा सेवा में तैनात डॉ. अमित शाक्य ने बताया कि सोनादेवी को मृत अवस्था में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। रविवार सुबह सोना देवी के देवर रामवीर सिंह पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जेल से उनके पास फोन पहुंचा था। इसके बाद वे यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे अशोक की पत्नी की शादी के कुछ समय बाद ही आग लगने से मौत हो गई थी। कोर्ट ने उसके भाई, भाभी व भतीजे को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से वह तीनों जेल में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed