फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

महिला दरोगा पर ड्यूटी के बीच आराम करने का आरोप

Tue, 31 Mar 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। लॉकडाउन के बीच जहां पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना दायित्व निभा रही है। वहीं जेल चौकी इंचार्ज पर ड्यूटी के बीच एक होटल के रूम में आराम करने का आरोप लगा है। उनकी हमराह महिला सिपाही ने ही वीडियो बनाकर इसका खुलासा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना से संबद्ध जेल चौकी इंचार्ज रजनी सिंह पर आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान एक होटल के कमरे में आराम करने चली जाती हैं। हमराह महिला सिपाही गुंजनपाल ने मंगलवार को न सिर्फ इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता से की, बल्कि होटल रूम में मौजूद दरोगा रजनी सिंह का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि महिला दरोगा की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह एक होटल के कमरे में चली गई थी। महिला सिपाही ने जब इसकी जानकारी दी थी, तो उन्होंने थाने से एक दरोगा को भेजा था। वहां महिला दरोगा रजनी सिंह को उल्टी करते देखा। महिला सिपाही को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी करेंगे। वहीं महिला दरोगा रजनी सिंह ने भी कहा कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस वजह से वह कमरे पर चली गई थी। ड्यूटी छोड़कर आराम करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed