फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Cooler, TV, LED bulb blew due to high voltage

हाई वोल्टेज आने से कूलर टीवी एलईडी बल्व फुंके

Mon, 20 Sep 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Cooler, TV, LED bulb blew due to high voltage
फोटो संख्या 05- विद्युत उपकरण फुंकने को लेकर रोष व्यक्त करते उपभोक्ता - फोटो : ETAWAH
बकेवर। रविवार रात हाई वोल्टेज आने से कांशीराम कालोनी के सामने लगभग बीस घरों में बिजली के उपकरण और कनेक्शन केबिल फुंक गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी है।
विज्ञापन

बकेवर स्थित कांशीराम कालोनी के सामने स्थित नई कालोनी में करीब 25 नए मकान बने हैं। इन घरों के लिए विद्युत विभाग ने खाना पूर्ति करके विद्युत लाइनें जोड़ दी है। जो लोगों के लिए आए दिन परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

रविवार रात को अचानक हाई वोल्टेज आने से इन घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। मकानों में लगे एलईडी बल्व, कूलर, टीवी, पंखा सब खराब हो गए। यहां तक की विद्युत सप्लाई के लिए पड़ी केबिल भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमाकांत कुशवाहा ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे विद्युत पोल में अचानक फाल्ट हुआ। जिसके चलते विद्युत पोल से जुड़ी सभी केबल फुंक गए।
इसके साथ ही घरों में हाई वोल्टेज आ गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में नई लाइन डलवाने के लिए विद्युत विभाग में पैसा भी जमा किया था। इसके बाद भी विभाग बराबर टाल मटोल कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में एसडीओ को भी अवगत कराया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि कागज देखने पर नया ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा।

हाई वोल्टेज से अनिल चौधरी, प्रदीप कुमार, नीरज पांडेय, गिराज त्रिपाठी, अनिल चौधरी, जय किशन, शिववीर सिंह पाल, बंधन बैंक के उपकरण खराब हो गए हैं। एसडीओ बकेवर भूप सिंह ने बताया कि सड़क किनारे लगे पोल में रात में किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कारण यह फाल्ट हुआ। विद्युत कर्मचारी लाइन सहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed