फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,collision,girl dies,four injured,due to container

कंटेनटर की टक्कर से बच्ची की मौत, चार घायल

Sat, 05 Jun 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
etawah news,collision,girl dies,four injured,due to container
रथना-बिधूना मार्ग स्थित पक्का ताल के पास दुर्घटना के बाद एकत्रित भीड़ व पुलिस - फोटो : ETAWHA
भरथना। इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि, उसकी मां, बहन मामा और नाना घायल हो गए। हादसे के वक्त महिला अपनी बेटियों के साथ छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके जा रही थी।
विज्ञापन

भरथना-बिधूना मार्ग पर स्थित पक्का ताल के पास कैलाशपुरा मार्ग के मोड़ के सामने शनिवार को इटावा से बिधूना जा रहे बाइक सवारों को कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कानपुर शहर के ककवन थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बाइक चालक रामशरण, बांसखेड़ा निवासी चाचा दिनेश कुमार, इटावा के धरवार गांव निवासी राधा देवी और उनकी दो बेटियां जाह्नवी (4) व तन्वी (2) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां तन्वी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल राधा देवी ने बताया कि वह भाई रामशरण व चाचा दिनेश के साथ बेटियों को लेकर बाइक से मायके जा रही थी।

रास्ते में हादसा हो गया। राधा के मुताबिक 9 जून को उसकी छोटी बहन की शादी है। थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि कंटेनर व चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed