{"_id":"612cdea98ebc3e5fa07853cc","slug":"etawah-news-cheated-of-rs-87-800-from-the-teacher-by-giving-the-lure-of-reward-etawah-news-knp6490814108","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम जीतने का लालच देकर शिक्षक से 87,800 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनाम जीतने का लालच देकर शिक्षक से 87,800 रुपये की ठगी
विज्ञापन
तहरीर दिखाता प्राइवेट शिक्षक विकास बाबू
- फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के विशंभर कालोनी आजाद रोड निवासी एक शिक्षक से शातिरों ने 1.26 लाख रुपये का इनाम जीतने के नाम पर 87,800 रुपये की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विशंभर कालोनी आजाद रोड निवासी विकास बाबू प्राइवेट शिक्षक है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया और कॉलर ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बताया।
कहा कि आपने 1.26 लाख रुपये इनाम जीता है। रुपये पाने के लिए 2500 रुपये का पंजीयन कराना होगा। कॉलर के झांसे में आकर उन्होंने गूगल पे के माध्यम से एक खाते से 2500 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
ऐसा करने पर अलग-अलग नाम से इनाम पाने के लिए अलग चार्ज बताकर रुपये की मांग की गई। बताया कि 23 से 26 अगस्त के बीच छह बार में 2500, 12900, 27600, 22400, 11200, 11200 रुपये समेत 87,800 रुपये की धनराशि अपने खाते से भुगतान किया।
इसके बाद कॉलर फिर से कॉल करके 15 हजार 650 रुपये और डालने की बात बोलने लगा। शक होने पर विकास ने धनराशि के साथ इनाम के रुपये देने की बात बोली तो शातिर कॉलर ने कॉल कट कर दी।
इसके बाद से उसका फोन बंद है। पीड़ित ने खुद को ठगा महसूस कर कोतवाली में कॉलर के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर लेकर मामले साइबर टीम की मदद से मामले की जाएगी।