फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Candle march was taken out in protest against the murder of Delhi's daughter

दिल्ली की बेटी के हत्यारों की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Candle march was taken out in protest against the murder of Delhi's daughter
कैंडल मार्च निकालते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। दिल्ली की बेटी की बेरहमी से हत्या के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम व राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाला। हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कैंडल मार्च केके डिग्री कालेज के सामने से शुरू हुआ। मुख्य मार्गों से होते हुए आंबेडकर चौराहा स्थित बुद्ध विहार आंबेडकर पार्क में पहुंच कर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में शामिल लोग हाथों में बैनर तथा दिल्ली की बेटी के हत्यारों को फांसी दो लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में कौमी तहफ्फ्ज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, भीम आर्मी के कानपुर मंडल प्रभारी मोहम्मद आमीन व जिलाध्यक्ष मोहित गौतम, आजाद समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी देवराज आजाद, जिलाध्यक्ष अभिषेक आजाद, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष बघेल, ऑल इंडिया इमाम संगठन के जिला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद अहमद चिस्ती के अलावा प्रशांत गौतम, नरेश प्रताप सिंह धनगर, शेखर यादव, अशोक जाटव, इमरान खान, अतुल बिरारी, अमन बाबू, दुर्वेश बाबू, सौरभ प्रधान साम्हो आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed