{"_id":"5e31d2218ebc3e4b2504626e","slug":"etawah-news-caa-etawha-news-knp5413048150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन
पचराहा बाजार में बंद दुकानें
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद का आह्वान पर शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में दुकानें बंद रहीं अन्य क्षेत्रों में बंद का कोई असर नहीं रहा। मोर्चा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने तहसील में धरना प्रदर्शन भी किया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
बहुजन क्रांति मोर्चा ने बंद के आह्वान में शहर भर में पोस्टर चस्पा किए गए थे। इन पोस्टर पर सीएए व एनआरसी के विरोध में दुकानें बंद करने की अपील की गई थी। इस अपील का मुस्लिम मोहल्लों में व्यापक असर दिखा। दुकानें बंद होने से भीड़भाड़ वाले इन क्षेत्रों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रामगंज मार्ग पर ज्यादातर दुकानें फर्नीचर, रेडीमेड वस्त्र, रजाई गद्दा, बैंड बाजा की दुकानें चलाने वाले मुस्लिम दुकानदार घर से तो निकले लेकिन दुकानें नहीं खोलीं। पचराहे पर इस बाजार बंदी का सर्वाधिक असर रहा। यहां मौजूद सौंदर्य प्रसाधन बाजार पूरी तरह बंद रहा। नया शहर चौराहे का फूल मार्केट पर इस बंदी का असर नहीं दिखा। कमोवेश रोजमर्रा की तरह फूलों की ढेरियां लगी दिखी। नेविल रोड पर थोक कपड़ा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
बाजार बंदी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की भी पर्याप्त तैयारियां दिखी। पचराहा, कोतवाली चौराहा, तिकोनिया, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा, आंबेडकर चौराहा, रामगंज आदि कई अन्य प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात रहा। सीओ सिटी वैभव पांडेय, कोतवाल अनिल मणि त्रिपाठी, सिविललाइन थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता आदि पुलिस अधिकारी व पीएसी बल तैनात रहा।