फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news bridge

बजट न मिलने से फिर अटका रूरा में यमुना पुल

Mon, 24 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah news bridge
इटावा। प्रदेश सरकार के बजट में इटावा-कचौरा मार्ग से रूरा और असवा के बीच यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए राशि नहीं मिल पाई है। इससे पुल की आस लगाए लोगों को फिर झटका लगा है। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इस पुल के निर्माण का वादा भी किया था, लेकिन तीसरे बजट में भी निराशा ही हाथ लगी है। पुल निर्माण से पछायगांव का जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ाव हो जाएगा और आगरा की दूरी 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

रूरा गांव प्रतापनेर ग्राम पंचायत का मजरा है। यहां स्थित पिलुआ वाले महावीर मंदिर पर दूर दूर से भक्त पहुंचते हैं। मंदिर करीब 150 मीटर पीछे की ओर यमुना नदी है। मंदिर के पीछे से ही पुल प्रस्तावित है। अभी यमुना पार से असवा, बढ़पुरा, बाहुरी, उदी, मनकापुरा, अजबपुर, सरायताल, पछायगांव, पुरा मुरोंग, पुरा कीरत सिंह, पुरा निधान सिंह आदि गांवों के लोगों को 40 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना पड़ता है। इसी तरह रूरा, प्रतापनेर, धिमरई, राजा का बाग, परासनी, अनूप नगर, विजयपुरा, नगलाकांत, पूठन सकरौली, हरदासपुरा, भोगीपुरा, केवला, संगावली, टकपुरा, जगसौरा, नगरिया नया, नगरिया मूंज, नगरिया भाट, नया नगला समेत 50 गांव के लोगों को इटावा, उदी मोड़ होक जाना पड़ता है। इससे पछायगांव के लिए करीब 15-20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। मध्यप्रदेश के भिंड एवं कचौरा होकर राजस्थान के धौलपुर तक पहुंच जाएंगे। पुल निर्माण 100 गांवों का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। उत्तरी छोर के करीब 50 गांवों के लोग राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा से सीधे जुड़ जाएंगे। दक्षिणी ओर के इतने ही संख्या के गांव के लोगों को इटावा आने के लिए 40 किलोमीटर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वे आधा घंटे के समय में इटावा मुख्यालय आ सकेंगे। इस पुल की खासियत यह है कि यह इटावा के बीहड़ क्षेत्र के अति पिछडे़ क्षेत्रों को सीधे शहरों से जोड़ेगा। पुल से दोनों तरफ के 100 गांवों की लगभग एक लाख की आबादी सीधे तौर पर लाभांवित होगी।
विज्ञापन

इनसेट
ये है पुल निर्माण का प्रस्ताव
पुल की प्रस्तावित लागत 3030.97 लाख
एप्रोच की लंबाई 400 मीटर लागत 195.70 लाख
अतिरिक्त एप्रोच की लंबाई 1.14 किमी लागत 123.47 लाख
सुरक्षात्मक कार्यों की लागत 251.73 लाख
भृू अध्याप्ति की लागत 83.88 लाख
अन्य विविध 13.81 लाख
कुल परियोजना लागत 3699.56 लाख
पुल का प्रस्ताव बनाकर सेतु निगम मुख्यालय को भेजा जा चुका है। शासनस्तर से प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। शासन से स्वीकृत और बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवाब सिंह, उप प्रबंधक परियोजना, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed