फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,BJYMO district president became the one who slapped the SP

संशोधित - दो को मिली सजा मिली, जेल गए नेता को पुरस्कार

Sat, 28 Aug 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news,BJYMO district president became the one who slapped the SP
इटावा। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बढ़पुरा ब्लाक के बाहर पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग व तत्कालीन एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने के आरोपियों में शामिल को भाजयुमो जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सूबे में 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख का चुनाव हुआ था। मतदान के दौरान बढ़पुरा ब्लाक कार्यालय के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा थी। बवाल की आशंका के चलते मौके पर मौजूद तत्कालीन एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने फोर्स के साथ भीड़ को हटाना की कोशिश की थी।
विज्ञापन

यहां भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर फायरिंग की थी। भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था।
एसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मोबाइल पर विभाग के आला अफसरों को दी थी। उन्होंने भाजपा के लोगों पर बवाल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में भाजपा नेता विमल भदौरिया व उसके साथियों के वारदात में शामिल होने की बात कही थी। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बढ़पुरा थाने में विमल भदौरिया व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 12 अगस्त को सिविल लाइन थाना पुलिस ने विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जबकि आरोपी विमल भदौरिया व जांच में सामने आए अन्य आरोपियों फरार है। पुलिस उनकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही थी। इधर 16 जुलाई को जेल भेजे गए विवेक चौधरी को जमानत मिल गई। इधर मामला तूल पकड़ता देख शासन ने इसे गंभीरता से लिया था।
घटना को लेकर तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे और विधायक सरिता भदौरिया समेत कई नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिले थे। इसके बाद 15 अगस्त को अजय धाकरे को हटाकर संजीव राजपूत को जिलाध्यक्ष बना दिया गया।
इतना ही नहीं एसपी सिटी प्रशांत कुमार का शासन ने एसपी सिटी इटावा से एसपी अपराध मुजफ्फरनगर तबादला कर दिया। शुक्रवार को विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी को पार्टी ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बना दिया है।
इस मामले में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी से उनके मोबाइल नंबर 9415146109 पर बात करने का प्रयास किया गया, तो फोन उसके सहयोगी वरुण चतुर्वेदी ने उठाया। उन्होंने बताया कि वह मीटिंग में व्यस्त है। उनका इस मामले में बयान आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

एसपी को थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। मानवेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed