फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,BJP leaders presented clarification in front of the Chief Minister

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी के सामने पेश की सफाई

Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news,BJP leaders presented clarification in front of the Chief Minister
इटावा। बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी और भाजपा नेताओं के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारी और विधायक सदर ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही और मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के समक्ष अपनी सफाई पेश की।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने पुलिस के आरोपों और थप्पड़ मारने जैसी किसी घटना को सिरे से खारिज किया। भाजपा नेताओं अपना पक्ष रखते हुए इसे सोची समझी राजनीति और विपक्षी दलों के सरकार को बदनाम करने का एक गंभीर षड्यंत्र बताया। मुख्यमंत्री ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

10 जुलाई को बढ़पुरा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वे किसी अधिकारी को थप्पड़ मारने और भाजपा नेताओं की बदसलूकी की जानकारी मोबाइल पर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता विमल भदौरिया सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस इस मामले में विमल भदौरिया और उनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें देने लगी।
बढ़पुरा क्षेत्र के हर गांव में दबिश देकर कई युवाओं को पुलिस ने उठाया। पुलिस की इन कार्रवाइयों से परेशान लोगों ने स्थानीय भाजपा नेताओं से हस्तक्षेप की मांग की।
इसके बाद ही भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, विधायक सदर सरिता भदौरिया, महामंत्री प्रशांत राव चौबेे, शिवाकांत चौधरी सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिले। उन्हें पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने बताया कि उन्होंने पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। इसके साथ ही यह अनुरोध किया गया है कि घटना में जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई हो। पुलिस इस घटना की आड़ लेकर निर्दोषों का उत्पीड़न न करे।
किसी भाजपाई ने नहीं मारा थप्पड़
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसपी सिटी को किसी भाजपाई ने थप्पड़ नहीं मारा। यह बात अनावश्यक रूप से फैलायी जा रही है। भाजपा नेताओं पर बम लाने की झूठी बात बताई जा रही है।

पुलिस के पास सारे वीडियो फुटेज हैं। यदि बम लेकर आने की बात साबित कर दें तो वे कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। अन्यथा ऐसे अनर्गल आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। वे सबके साथ न्याय करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed