फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,BJP government is implicating Congress leaders in false cases

कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसा रही है भाजपा सरकार

Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
etawah news,BJP government is implicating Congress leaders in false cases
इटावा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा के खिलाफ सरकार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव तथा जिला प्रभारी प्रकाश प्रधान ने कहा कि सत्ता के दबाव में आकर हमारे वरिष्ठ नेताओं को फर्जी मुकद्दमों में फंसाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभास हो गया है कि कांग्रेस विपक्ष की मुख्य भूमिका में अपना काम कर रही है। भाजपा की सत्ता पलटने जा रही है। इसी से परेशान होकर योगी की पुलिस हमारे नेताओं को फर्जी फंसा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ पूरी ताकत से खड़ी है। अगर ये मुकद्दमे वापस नहीं लिए जाते तो किसी भी हद तक जाकर प्रदर्शन किए जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, उदय भान सिंह यादव, राशिद खान, हंसमुखी संखवार, कमल सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी, शिशुपाल यादव, आरबी सिंह पाल आदि रहे। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed