{"_id":"5e46f27b8ebc3ee5cf02fee7","slug":"etawah-news-bjp-etawha-news-knp5446910104","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाकरे की टीम में चार महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाकरे की टीम में चार महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन
इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने शुक्रवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। इसमें चार महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष और आठ कार्यकर्ताओं को मंत्री बनाया गया है। महामंत्री पद पर करण सिंह राजपूत लगातार तीसरी और अरुण गुप्ता को दूसरी बार मौका दिया गया है। शिवाकांत चौधरी का मंत्री से महामंत्री पद पर प्रमोशन हुआ है, जबकि प्रशांत राव चौबे भाजपा कार्यकारिणी में नए चेहरे हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की संस्तुति पर कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें विवेक भदौरिया, संजीव राजपूत, हरनाथ सिंह कुशवाह, विक्रम स्वरूप अग्रवाल, देव प्रताप सिंह, सुबोध तिवारी, शिवकिशोर धनगर और दीपक नाथ चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मंत्री पद की जिम्मेदारी राजकमल यादव, राहुल राजपूत, पूजा चौधरी, ममता कुशवाहा, डा. ज्योति वर्मा, चक्रेश जैन, रजत चौधरी और अभी तक मीडिया प्रभारी रहे जितेंद्र गौड़ को दी गई है। संजीव भदौरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभात दीक्षित नए मीडिया प्रभारी होंगे। रोहित शाक्य सह मीडिया प्रभारी, प्रशांत मिश्रा जिला मीडिया संपर्क प्रमुख और राहुल सेंगर सह संपर्क प्रमुख बनाए गए हैं।