{"_id":"60f5b2898ebc3e6d8c2f88ec","slug":"etawah-news-bjp-did-not-live-up-to-the-promises-made-to-the-poor-shivpal-etawah-news-knp641218871","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों से किए वायदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों से किए वायदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा: शिवपाल
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। भाजपा सरकार ने चंद पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया और गरीबों से किए वादों पर खरी नहीं उतरी है। हालात ये हैं कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कही।
प्रसपा अध्यक्ष सोमवार को बीहड़ी क्षेत्र में स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर में देवी दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद मंदिर के बाहर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।
कोरोना की साल भर पहले से जानकारी होने के बाद भी सरकार ने इससे निपटने की तैयारी नहीं की। सरकार ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है। गरीब जनता का काम बिना रिश्वत नहीं हो रहा है। पुलिस, बिजली विभाग, लेखपाल व तहसीलदार से पीसीएस अधिकारी तक रिश्वतखोरी में लिप्त हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए 2022 में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू, पूर्व प्रधान गोपीनाथ पराशर, राम बहादुर धनगर, बजरंगी यादव, हरिशंकर, दीपू जादौन, शिव शंकर धाकरे आदि रहे।