{"_id":"615358318ebc3e0ded69353a","slug":"etawah-news-bike-riders-went-out-in-front-of-the-police-station-after-kidnapping-the-teenager-etawah-news-knp6550611185","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का अपहरण कर थाने के सामने गुजरे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का अपहरण कर थाने के सामने गुजरे बाइक सवार
विज्ञापन
सैफई पुलिस व अपनी मां गुड्डी के साथ मौजूद हनीफ
- फोटो : ETAWAH
सैफई। थाना क्षेत्र के इटावा-मैनपुरी हाईवे पर स्थित रमैयापुर गांव के सामने एक गाड़ी धुलाई सेंटर से मंगलवार सुबह चार बाइकों पर सवार करीब आठ-दस लोगों ने एक 16 साल के लड़के का अपहरण कर लिया।
यह बाइक सवार थाने के सामने से गुजरे। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी पर किशोर की मां, बहन व भाई ने थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने कंट्रोल में रुम में सूचना प्रसारित की। तो पकड़े जाने की डर से बाइक सवार लड़के को मैनपुरी के करहल के पास छोड़कर भाग गए।
मूलरूप से फिरोजाबाद के रामगढ़ रोड उर्दू नगर निवासी गुड्डी, पति हमीद की मौत के बाद से करीब दस सालों से दो बेटे व बेटी के साथ सैफई के रमैयापुर गांव में किराये पर रहती है।
विज्ञापन
गुड्डी ने बताया कि बेटा हनीफ (16) गांव के सामने इटावा-मैनपुरी हाइवे पर स्थित गाड़ी की धुलाई सेंटर में काम करता है। रोज की तरह वह मंगलवार सुबह भी धुलाई सेंटर गया था।
सुबह करीब 11 बजे चार बाइक पर सवार लगभग आठ से दस लोग धुलाई सेंटर पर पहुंचे। आरोप है कि बाइक सवारों ने हनीफ के मुंह को बांधकर उसे अपने साथ बाइक से सैफई थाने के सामने से गुजर गए।
धुलाई सेंटर मालिक व मौजूद लोगों ने उन्हें बेटे के अपहरण की जानकारी दी। इस पर वह बेटी रिवाना व छोटे बेटे के साथ सैफई थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम में अपहरण की सूचना दी।
पुलिस ने धुलाई सेंटर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर हनीफ की तलाश शुरू की। इसबीच बाइक सवार अपहरणकर्ताओं ने हनीफ को मैनपुरी के करहल पर छोड़ दिया और मौके से भाग गए। हनीफ ने किसी राहगीर की मदद से फोन करके जानकारी मां गुड्डी को दी। तब जाकर सैफई थाना पुलिस करहल पहुंची और उसे लेकर आई।
दो घंटे बाद मिला हनीफ
कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि किशोर के परिजनों का फिरोजाबाद के कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा था। इसके चलते वह लोग उसको उठा कर कहीं ले जा रहे थे। जब घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो सख्ती बरती गई।
पुलिस के दबाव के चलते अपहरणकर्ता करीब 2 घंटे बाद उसे छोड़ कर भाग गए। किशोर की मां गुड्डी ने लिखित में प्रार्थना पत्र दिया है कि वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। इसके बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।