{"_id":"611bee9a8ebc3e42c27c4754","slug":"etawah-news-band-company-s-body-found-on-the-banks-of-bamba-etawah-news-knp6466651139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा किनारे मिला बैंडबाजा वाले का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा किनारे मिला बैंडबाजा वाले का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो संख्या 19- जगसौरा गांव में बंबा किनारे जांच पड़ताल करते एसएसपी डा ब्रजेश कुमार सिह
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के जगसौरा गांव स्थित बंबा किनारे मंगलवार सुबह बैंड वाले का खूून से लथपथ शव मिला। उसके सिर व शरीर पर कई जगह चोटें देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
शव के पास ही एक ईंट ही मिली है। इस ईंट से हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी पर एसएसपी, सीओ जसवंतनगर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर का इंतजार है।
जसवंतनगर के जगसौरा गांव निवासी धर्मेंद्र नागर (46) एक बैंड कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी रिंकी ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे पति किसी को पांच हजार रुपये देने के लिए कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
इसके बाद वह घर नहीं लौटे। इधर मंगलवार सुबह करीब छह बजे जगसौरा गांव से पुठन सकरौली जाने वाली रोड पर बंबा किनारे धर्मेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। उसके सिर व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। परिजनों ने धर्मेंद्र की हत्या कर शव बंबा किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह, सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह मौके पर पहुंचे।
एसएसपी ने घटनास्थल पर जांच की। शव के पास खून से सनी एक ईंट पुलिस को मिली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वाड ने भी छानबीन की।
सीओ ने बताया कि मृतक के सिर व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वालों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
हत्या व हादसा में उलझी पुलिस
मृतक के सिर व शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या ही मान रही है। हालांकि एसएसपी सड़क हादसे में भी सिर व शरीर पर चोट आने की संभावना जता रहे हैं। पुलिस हत्या व हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।