फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Ayushman card will pass, hope of healthy life will increase

आयुष्मान कार्ड होगा पास, तो बढ़ जाएगी स्वस्थ जीवन की आस

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Ayushman card will pass, hope of healthy life will increase
इटावा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने से स्वस्थ जीवन की आस बढ़ जाएगी। आयुष्मान भारत योजना का आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, आपकी जेब में है तो किसी भी आकस्मिक बीमारी में बिना वक्त गंवाए चिकित्सक आपको नया जीवन दे सकते हैं। क्योंकि कुछ आकस्मिक बीमारियों में एक- एक पल की बड़ी अहमियत होती है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया इसी को ध्यान में रखते हुए अब घर व गांव के करीब शिविर लगाकर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप योजना के पात्र लोगों की सूची में हैं तो नौ अगस्त तक चलने वाले विशेष आयुष्मान पखवाड़े में आस-पास लगने वाले शिविर में जाकर मुफ्त में कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना देश में कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में सालाना पांच लाख रुपये तक की बीमा कवरेज मुहैया कराती है। सीएमओ ने बताया इसमें 1000 से ज्यादा कैंसर और दिल की बीमारी जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए प्रदेश में 2900 सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। जिस पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड है वह छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं। बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज व दवा का खर्च इसके तहत कवर होता है। अगर कोई व्यक्ति कार्ड बनने से पहले से बीमार है तो भी उसका इलाज इस योजना के अंतर्गत होगा। इसके साथ ही अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च भी इस हेल्थ बीमा में कवर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed