{"_id":"60e09e158ebc3eba703a4251","slug":"etawah-news-auto-driver-dies-after-falling-in-open-drain-etawah-news-knp6380775142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले नाले में गिरकर आटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले नाले में गिरकर आटो चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के महेरा फाटक के पास आटो चालक की खुले पड़े नाले में गिरकर मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस शनिवार रात मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक संदीप दोहरे (38) उर्फ रिंकू कोतवाली थाना क्षेत्र के अल्कापुरी में रहता है। वह सुबह आटो लेकर घर से निकला था। देर शाम वह पैदल घर जा रहा था।
महेरा फाटक के पास सड़क किनारे खुले नाले में वह गिर गया। काफी देर बाद उसे आसपास के लोगों व राहगीरों ने नाले में गिरे देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से संदीप को नाले से बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव लिपट कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह कोई आरोप नहीं लगाया है।