फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Attack on BJP government

मोदी योगी सरकारों ने झूठे वादे कर जनता का भरोसा तोड़ा

Fri, 13 Aug 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Attack on BJP government
इटावा। माकपा के क्षेत्रीय सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। माकपा नेता मुकुट सिंह ने कहा कि झूठे वादों से भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। अब किसान, मजदूर एकजुट होकर इन्हें सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को यासीनगर में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना की आड़ में अपने कॉरपोरेट मित्रों अंबानी-अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर काले कानून थोप दिए। किसान आंदोलन ने सरकार के इरादों का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कमेटी के मंत्री अमर सिंह शाक्य ने राशन वितरण, कल्याणकारी योजनाओं, गांव के विकास, बिजली आपूर्ति में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी में अमर सिंह शाक्य को दोबारा मंत्री व संतोष शाक्य, विवेक यादव, पिंटू शाक्य, जगदीश नारायण, रसीदन बेगम, श्रीकृष्ण को सदस्य चुना गया।
जिला सम्मेलन के लिए 14 डेलीगेट का चुनाव भी किया गया। प्रेक्षक संतोष शाक्य ने सम्मेलन का समापन करते हुए बसरेहर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान ज्ञानदेवी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed