फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Asha workers will strike for demands

मांगों को लेकर 24 को हड़ताल का ऐलान

Sun, 12 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Asha workers will strike for demands
फोटो संख्या 17: आशा कर्मचारी यूनियन की बैठक को संबोधित करते प्रदेशीय नेता अमर सिंह शाक्य व उपस्थित - फोटो : ETAWAH
इटावा। 24 सितंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्कीम वर्कर्स की होने वाली देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आशा कर्मचारी यूनियन ने अपील की है।
विज्ञापन

यूनियन की जिला मंत्री संगीता ने रविवार को हुई बैठक में कहा केंद्र व राज्य सरकारें आशाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। आशाओं पर लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय न के बराबर है। ड्यूटी का कोई समय निर्धारित नहीं है। इस वजह से आशाओं के सामने गंभीर समस्याएं हैं।
जिला मंत्री ने कहा आशाओं को कर्मचारी का दर्जा, 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, फंड, बोनस, दुर्घटना बीमा, रिटायर होने पर कम से कम 10 लाख एक मुश्त भुगतान, उनके स्थान पर उनके परिवार की ही बेटी या बहू को नौकरी, श्रम कानूनों में किए गए बदलाव वापस लेना आदि मुद्दे होंगे।
विज्ञापन

आशा व रसोईया यूनियन के प्रदेशीय नेता अमर सिंह शाक्य ने सरकार के जनविरोधी, महिला विरोधी, आशा, आंगनबाड़ी, रसोईया विरोधी नीतियों के चलते, आसमान छूती महंगाई, स्कीम वर्कर्स के सामने परिवार चलाने का गंभीर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सितंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, समस्त स्कीम वर्कर्स जैसे आशा, आंगनबाड़ी, संगिनी एवं मिड डे मील रसोईया व्यापक रूप से भाग लेकर हड़ताल को सफल बनाने का काम करेंगे। बैठक में सुमित्रा, मीरा देवी, प्रमिला, शशि देवी, रजनी, विजय देवी, सरस्वती, सुलोचना, सीमा, रामा देवी आदि आशाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed