फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Asha workers demand to increase honorarium

आशा कर्मचारी यूनियन ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Asha workers demand to increase honorarium
इटावा। आशा कर्मचारी यूनियन और सीटू के देशव्यापी आह्वान के तहत 9 अगस्त को भारत बचाओ दिवस पर कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

माकपा कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में यह घोषणा की गई। इस आंदोलन के माध्यम से आशा को कर्मचारी का दर्जा, फंड, बोनस, बीमा, छुट्टियां, कोविड-19 के समय का 10,000 रुपये मासिक भुगतान कराने, प्रदेश सरकार के बढ़ाए गए 750 प्रति माह के हिसाब से एरियर सहित भुगतान आदि मांगों को उठाया जाएगा।
किसान सभा के प्रदेश महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा की आशा अकेली नहीं है। ये सरकार कर्मचारी, किसान, महिला व आम जनता की विरोधी है। अमर सिंह शाक्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आशाओं, संगनियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ा रही है।
विज्ञापन

अन्य प्रांतों में आशाओं को 5000 से 12000 तक मानदेय दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार मात्र 2000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। पिछले साल 750 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी उसका भी आज तक भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन की जिला मंत्री संगीता ने कहा कि 9 अगस्त को आशा बड़ी तादाद में आंदोलन में भाग लेंगी। बैठक में शकुंतला, बंटी, सुनीता, संगीता, विजय देवी, रजनी, शशी वाला, मनोरमा, सुनीला भदौरिया, संगीता यादव, पूनम कुमारी आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता सुमित्रा देवी और संचालन संगीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed