{"_id":"6151f7ed8ebc3edae039f591","slug":"etawah-news-amendment-in-the-voter-list-will-now-be-done-on-the-app-itself-etawah-news-knp654822334","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में संशोधन अब एप पर ही होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में संशोधन अब एप पर ही होगा
विज्ञापन
महेवा। तहसील भरथना में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र भरथना के तहत आने वाली 61 ग्राम पंचायतों के बीएलओ को मतदाता सूची में संशोधन करने का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि अब संशोधन गरुड़ एप पर ही होगा।
तहसीलदार हरिश्चंद्र ने बताया कि वर्ष 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर हर बूथ पर युवाओं के वोट बढ़ाने, संशोधन करने, मृतकों और गांव छोड़कर जा चुके लोगों के नाम काटने के लिए अब गरुड़ एप पर ही आवेदन करना है।
निर्वाचन संबंधी सभी काम पोर्टल पर ही होंगे। बीआरसी महेंद्र सिंह ने सभी मौजूद बीएलओ को एप डाउनलोड करने, चलाने और कार्य विधि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर लेखपाल महेवा सुधीर चौबे, अर्जुन सिंह, किशन कुमार, संजीदा बेगम, आस्था, सर्वेश कुमारी, रेखा तिवारी आदि रहीं।