{"_id":"5e989a668ebc3e78af5db3f6","slug":"etawah-news-accident-etawha-news-knp555572427","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसने पर लगी आग, सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसने पर लगी आग, सिलिंडर फटा
विज्ञापन
आग बुझाने की कोशिश करते ग्रामीण।
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भोजन बनाते वक्त गैस का रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ फट गया। संयोग से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। छप्पर में रह रहे दो गरीब परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
सैफई थाना की कुम्हावर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लौंगपुर निवासी मजदूर विनोद पुत्र भजनलाल और बलवीर पुत्र चिरौंजीलाल दोनों अगल बगल छप्परों में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे विनोद की दिव्यांग पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर से गैस का रिसाव हुआ। इससे लगी आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया।
आग को बढ़ता देख विनोद, पत्नी व दो बच्चों के साथ बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। तभी सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से विनोद व बलवीर के छप्परों के बीच की दीवार गिर गई। आग ने बलवीर के छप्पर को भी चपेट ले लिया। यह महज संयोग रहा कि सिलिंडर के फटते वक्त कोई ग्रामीण पास में नहीं था। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कुम्हावर चौकी इंचार्ज रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे और फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सिलिंडर फटने और आग लगने से किसी को भी चोट नहीं आई है। क्षेत्र के कानूनगो नुकसान का जायजा लेने मौके पर गए हैं।
इनसेट
पशुबाड़ा में आग से पांच बकरियां जलीं
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के गांव अजीत की गढ़िया में उदयभान सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के पशुबाड़े में रखे छप्पर में गुरुवार को आग लग गई। इसकी चपेट में आकर पांच जमुनापारी बकरी जल कर मर गई और चारा आदि भी जल गया। आग से अरविंद सिंह तोमर के इंजन के छप्पर में जल गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सूचना पर एसडीएम सत्यप्रकाशमिश्र ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद