{"_id":"5e6bd1f18ebc3ea7eb3858c9","slug":"etawah-news-accident-etawha-news-knp550161052","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर डिबाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर डिबाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार,
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बृहस्पतिवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं मामूली रूप से घायल हो गई, उन्हें यूपीडा एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर जाकर प्राथमिक उपचार दिया। कार के साथ आगे चल रही एंबुलेंस में बीमार पिता मौजूद थे, सभी आगरा जा रहे थे। इलाज के बाद सभी आगरा रवाना हो गए।
कन्नौज जिले के सिकंदरपुर थाना के करमुल्लापुर गांव निवासी प्रियम कुमार अपनी कार में वंदना पुत्री इंद्रपालसिंह व द्रौपदीदेवी पत्नी देशराज सिंह के साथ आगरा जा रहे थे। दरअसल प्रियम के पिता को हार्टअटैक हुआ था। लिहाजा पिता को एंबुलेंस में लिटाकर खुद कार से पीछे चल रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे प्रियम जब चौबिया थाना क्षेत्र के नगलाबरी गांव से सामने एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। कार में फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। एक्सप्रेसवे पर गुजरते वाहन सवारों ने देखा तो अपनी गाड़ियों से उतर कर प्रियम व दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। वंदना व द्रौपदीदेवी के मामूली चोटें आई थी। सूचना पर यूपीडा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसके कर्मचारियों ने घायलों की मरहम पट्टी की। प्रियम के पिता को लेकर जा रही एंबुलेंस भी हादसे के बाद आगे जाकर रुक गई। बाद में प्रियम कार लेकर आगे पहुंचे और पिता को ले जा रही एंबुलेंस के साथ आगरा के लिए रवाना हुए।