फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

तिलक चढ़ाने जा रहे लड़की के चाचा और ताऊ की मौत

Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
etawah news accident
मिनी बस और लोडर की भिड़ंत में तिलक चढ़वाने जा रहे पंडित सुनील पांडेय घायल हो गए। - फोटो : ETAWHA
इटावा। मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में धौली की पुलिया पर बुधवार रात बेकाबू लोडर ने एक परिवार की शादी की खुशियां चकनाचूर कर दी। हादसे में मिनी बस से तिलक चढ़ाने जा रहे लड़की के चाचा और ताऊ की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सात परिजनों को सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया गया। सभी लोग फिरोजाबाद से मैनपुरी जिले के रविदासपुरा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद शहर के करबला मोहल्ला की गली नंबर तीन में स्व. हरिश्चंद्र राठौर की बेटी लक्ष्मी की शादी मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में रविदासपुरा गांव निवासी लड़के से तय हुई। पिता के न होने से चूड़ी कारीगर धर्मेंद्र ने अपनी छोटी बहन लक्ष्मी की शादी की जिम्मेदारी संभाली। गत बुधवार शाम को वह परिजनों और नाते रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने के लिए फिरोजाबाद से चला था।
विज्ञापन

पुरुष व महिलाओं के लिए उसने अलग-अलग दो वाहन किराये पर लिए थे। मिनी बस में उसके चाचा चंद्रभान राठौर और ताऊ रामबहादुर के अलावा 6-7 बच्चे व परिजन मौजूद थे। दूसरी गाड़ी में महिलाएं थीं। रात करीब साढ़े 8 बजे मिनी बस मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के धौली की पुलिया के पास से गुजर रही थी। तभी सामने से आए एक बेकाबू लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई पीजीआई में मौजूद सिर फटने से पट्टी बांधे घायल धर्मेंद्र ने बताया कि लोडर सड़क पर इस कदर लहरा रहा था कि उसे देखकर डर समा गया। पल भर में लोडर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। लोडर खुद दो हिस्सों में टूट गया और मिनी बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में मिनी बस में मौजूद कई लोग घायल हुए। पीछे आ रही अपनी दूसरी गाड़ी को रोककर सभी घायलों को सैफई पहुंचाया। जहां चंद्रभान और रामबहादुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल मिनी बस चालक, पंडित जी, दो चचेरे भाई संजय व मनोज, मौसा मिट्ठूलाल, परिजन सुरेश, राजेश और पंडित सुनील पांडेय पुत्र राम प्रकाश पांडेय का सैफई में इलाज चल रहा है।

धर्मेंद्र ने बताया कि मिनी बस में कुल 26 लोग बैठे हुए थे। लोडर चालक का कहीं कोई पता नहीं चला। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार खाली लोडर का टायर फटा होगा। जो बेकाबू हुआ तो चालक कूद कर भाग गया और लोडर मिनी बस से जाकर टकरा गया। जो गंभीर हादसे की वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed