फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,75 women powers were honored by giving a citation

75 नारी शक्तियों का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

Sat, 21 Aug 2021 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
etawah news,75 women powers were honored by giving a citation
इटावा। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए कृत संकल्पित है। देश की महिलाओं, बेटियां देश में नहीं बल्कि दुनियां में अपना नाम रोशन कर रही हैं। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-3 अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण दिलाना है।
विज्ञापन

विधायक सरिता भदौरिया ने शनिवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इससे पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं, बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और रक्षाबंधन के मौके पर एक-एक राखी व मास्क प्रदान किया। महिलाओं, बालिकाओं से कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। अपने कर्तव्यों का बोध करते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम श्रुति सिंह ने कहा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तहसीलों, विकास खंडों, थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के 15, पुलिस विभाग के 10, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, नगर निकाय, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज विभाग की 05-05, ग्राम्य विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा की 10-10, होमगार्ड विभाग की 03, युवा कल्याण विभाग (पीआरडी) विभाग की 02, अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 महिलाओं, बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही कन्या सुमंगला योजना के तहत 12 लोगों को स्वीकृति पत्र दिए गए। संचालन समिति ने 1300 लोगों के आवेदन पत्र निदेशालय को स्वीकृति के लिए प्रेषित किए।

कार्यक्रम में एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह, डीडीओ दीन दयाल वर्मा, तहसीलदार सदर श्रीराम यादव, डीपीओ सुरेश चंद्र यादव, डीपीआरओ यतेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन निहारिका शुक्ला व आभार जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह ने व्यक्त किया।

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में उपस्थित शक्ति स्वरूपा महिलाएं

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में उपस्थित शक्ति स्वरूपा महिलाएं- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed