फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,50 year old house collapsed, woman dies

50 साल पुराना मकान गिरा, महिला की मौत

Fri, 30 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news,50 year old house collapsed, woman dies
फोटो- 30 घटनास्थल पर जांच करते एसडीएम नंदराम मौर्या व मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुर जसेहन गांव में बारिश के दौरान शुक्रवार की दोपहर 50 साल पुराना एक मकान भर-भराकर गिर गया। इसके मलबे में दबकर अंजना (26) की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा रंजीत (16) घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहब्बतपुर जसोहन गांव निवासी किसान विश्वनाथ सिकरवार परिवार के साथ पांच दशक पुराने कच्चे मकान में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर उनकी बेटी अंजना व पौत्र रंजीत घर में सो रहे थे।
विज्ञापन

जबकि विश्वनाथ, उनका दामाद अखिलेश (अंजना का पति) व परिवार के अन्य लोग घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान बारिश के चलते विश्वनाथ का मकान अचानक ढह गया।
जिसके मलबे में अंजना व रंजीत दब गए। मकान ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन पहुंचे। उन लोगों ने किसी तरह मलबे में दबे रंजीत व अंजना को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने अंजना को मृत घोषित कर दिया। विश्वनाथ ने बताया कि अंजना की शादी ग्वालियर निवासी अखिलेश के साथ हुई थी। सावन में अंजना पति के साथ मायके आई थी।

बकौल विश्वनाथ मकान के मलबे में दबकर उनकी पूरी गृहस्थी भी बर्बाद हो गई। हादसे की सूचना पर एसडीएम नंदराम मौर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले जानकारी ली। साथ ही उन लोगों को राज्य आपदा कोष से मुुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इधर, थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

फोटो-31 मृतिका अंजना की फाइल फोटो

फोटो-31 मृतिका अंजना की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed