{"_id":"623a0bd85ddcec5d071cec9e","slug":"etawah-news-203-connections-cut-fir-on-seven-etawah-news-knp686766790","type":"story","status":"publish","title_hn":"203 कनेक्शन काटे, सात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
203 कनेक्शन काटे, सात पर एफआईआर
विज्ञापन
इटावा। शहर में बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को शहर में 203 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जबकि बकायेदारी पर कटे विद्युत कनेक्शन दोबारा जोड़ने पर फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र में सात पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
अधिशाषी अभियंता श्रीप्रकाश के अनुसार सात बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ फ्रेंडस कालोनी तृतीय क्षेत्र के एसडीओ सचिन कुमार के निर्देश पर जेई सुनील कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार को अभियान के दौरान 19 लाख रुपये वसूले गए। अधिशाषी अभियंता ने बताया अभियान के दौरान किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा। किसी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए बकायेदार समय रहते बिल जमा कर दें।