फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,1200 patients coming daily to the district hospital

जिला अस्पताल में हर रोज आ रहे औसतन 12 सौ नए मरीज

Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
etawah news,1200 patients coming daily to the district hospital
इटावा। बुखार का कहर थमता नहीं दिख रहा है। जिला अस्पताल व निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ से सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पांच दिन में छह हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे। औसत रोजाना 12 सौ से ज्यादा मरीज पर्चा बनवा रहे हैं। शुक्रवार को 1184 मरीजों ने पर्चा बनवाया।
पर्चा काउंटर परिसर में इस कदर भीड़ थी कि निकलना मुश्किल हो रहा था। वहीं, गुरुवार को 220 बुखार पीड़ितों की रेपिड कार्ड से जांच की गई। इनमें 31 में डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगभग यही हाल पैथालॉजी के बाहर देखने को मिला। यहां भी जांच कराने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगीं थी। ज्यादातर बुखार से पीड़ित लोग ही लैब में जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ लैब टेक्रिशियन एके दुबे ने बताया जांच कराने वालों की संख्या ढाई सौ से अधिक रही, 50 मरीजों कीे रेपिड कार्ड से डेंगू जांच की गई। 15 सैंपल जांच के लिए सैफई भिजवाए गए।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया गुरुवार को जिले भर में बुखार के 850 मरीज भर्ती कराए गए। 220 की रेपिड कार्ड से डेंगू की जांच की गई। इनमें 31 में डेंगू के लक्षण पाए गए। जबकि सैफई में एलाइजा टेस्ट में आठ मरीज पॉजिटिव निकले। जिले में सरकारी व निजी अस्पतालों में 78 मरीज भर्ती थे, इनमें से 47 को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed