{"_id":"601c33e88ebc3ed1b00028eb","slug":"etawah-miscreants-robbed-farmer-and-threw-him-from-moving-car-etawha-news-knp6098893139","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: बदमाशों ने किसान को लूटकर चलती कार से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: बदमाशों ने किसान को लूटकर चलती कार से फेंका
विज्ञापन
बकेवर। इटावा से जालौन के लिए निकले किसान को कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर रास्ते में लूट लिया। इटावा से 16 किलोमीटर दूर बकेवर में अशोका ढाबा के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने बकेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का बताए कार का नंबर नंबर ऑटो का निकला है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुनैरा निवासी रजनेश तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह जमीन संबंधित काम के लिए जालौन के लिए निकले थे। इटावा के भरथना चौराहा पर वह वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी दिल्ली नंबर की एक कार से उतरे चालक ने जालौन छोड़ने की बात कही। रजनेश कार में बैठ गए। कार में दो लोग पहले से बैठे थे।
आरोप है कि थोड़ी दूर जाते ही कार को लॉककर बदमाशों ने चलती कार में रजनेश की जेब फाड़कर डेढ़ लाख रुपये व मोबाइल लूट लिए। वारदात मानिकपुर मोड़ के पास हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने पीटा भी। बदमाश उन्हें बकेवर थाना क्षेत्र के अशोका ढाबा के पास चलती कार से फेंककर औरैया की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
किसान ने बिजौली चौकी में शिकायत की। बकेवर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे की रिपोर्टिंग चौकियों से कार का पता कराया जाएगा। टोल पर लगे कैमरे भी देखे जाएंगे।
ऑटो का निकला कार नंबर
किसान के बेटे शिवम ने बताया कि बुधवार सुबह वह पिता को भरथना चौराहा पर वाहन में बैठाने आया था। स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने पिता को आवाज देकर बैठा लिया था तो शिवम ने उसका नंबर देख लिया था। कार का नंबर दिल्ली का था। शिवम ने कार में लिखा नंबर पुलिस को बताया तो वह ऑटो निकाला।