फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Mahotsav - One evening program in the name of Kumar Vishwas today

Etawah News: इटावा महोत्सव-एक शाम कुमार विश्वास के नाम कार्यक्रम आज

Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Etawah Mahotsav - One evening program in the name of Kumar Vishwas today
इटावा। इटावा महोत्सव के पंडाल में चार जनवरी की शाम एक शाम कवि डॉ.कुमार विश्वास के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन सहयोगी की भूमिका में है। मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी महोत्सव समिति के जनरल सेक्रेटरी व एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव और आयोजक भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव ने वार्ता के दौरान दी। बताया कि कार्यक्रम गुरुवार की शाम साढ़े सात से लेकर आठ बजे तक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जनरल सेक्रेटरी ने लोगों से कार्यक्रम में शांति से आकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है। उन्होंने छह जनवरी को आयोजित होने वाली मेगा नाइट के बारे में जानकारी दी। बताया कि बीप्रॉक पंजाबी व नामचीन गायक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने लोगों से मेगा नाइट का आनंद लेने की अपील की है। बताया यह कार्यक्रम प्रदर्शनी के दोनों बड़े कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में एक शाम कवि डॉ. कुमार विश्वास के नाम कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत राव चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी एवं जनरल सेक्रेटरी व उपजिलाधिकारी सदर के प्रयास एवं प्रदर्शनी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।


मेरी माटी मेरा देश सांस्कृतिक कार्यक्रम कल
इटावा। इटावा महोत्सव के पंडाल में पांच जनवरी की शाम पांच बजे से संस्कार भारती इकाई की ओर से माटी को वंदन, शहीदों को नमन शीर्षक अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक अत्रि दीक्षित ने बताया कि उद्घाटन जिलाधिकारी अवनीश राय करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ध्रुपद धमार गायक व संस्कार भारती कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के अध्यक्ष ध्रुपद धमार गायक आयुष द्विवेदी विशेष प्रस्तुति पेश करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed