{"_id":"62853f87376167347a469f2b","slug":"etawah-kota-express-starts-from-22-etawah-news-knp6975484152","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा- कोटा एक्सप्रेस का संचालन 22 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा- कोटा एक्सप्रेस का संचालन 22 से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोरोना काल से बंद इटावा-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन 21 मई से चलाई जाएगी। पहले दिन ट्रेन कोटा से इटावा के लिए रवाना होगी।
एनसीआर सीपीटीएम डीके वर्मा ने बताया कि इटावा से 19812 इटावा- कोटा एक्सप्रेस इटावा जंक्शन से शाम पांच बजे रवाना होगी। जो भिंड, सोनी, गोहद रोड, मालनपुर, शनिचरा, ग्वालियर, रेंहट, पराखेडा़, खजरी, शिवपुरी, खोंखर, कोलारस, लुकवासा, बद्रवास, रायसेर, मियाना, गुना, रुठियाई, धनौरा, मोतीपुरा चौक, भूलन, छाबरा गुगोर, सलपुरा, अतरु, पीपलदा रोड, बरन, अंतह होते हुए अगले दिन सुबह 7:05 बजे कोटा जंक्शन पहुंचेगी।
कोटा जंक्शन से 19811 एक्सप्रेस 21 मई की रात 11:50 बजे रवाना होगी जो उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए दोपहर 1:30 बजे इटावा जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। दो साल बाद ट्रेन का फिर से संचालन शुरू होने से इटावा व आसपास के स्थानों के उन छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाजनक होगी जो कोटा में कोचिंग पढ़ाई करते हैं। इटावा में न रुकने वाली ट्रेनों में अब हावड़ा से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस का संचालन होना बाकी है।