फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: ITI student arrested with robbery partner

इटावा: आईटीआई छात्र लुटेरे साथी संग गिरफ्तार, पिता एआरटीओ में लिपिक, दोनों से तमंचा व मादक पदार्थ बरामद

Sat, 27 Mar 2021 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Etawah: ITI student arrested with robbery partner
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा के इकदिल थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस, चाकू व मादक पदार्थ बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आईटीआई कानपुर का छात्र है। उसके पिता कौशांबी जिले के एआरटीओ कार्यालय में लिपिक हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कुबूल की है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने शनिवार को बताया कि, इकदिल थाना पुलिस ने देर रात ग्वालियर बाईपास से यमुना पुल की ओर जाने वाले मार्ग से बाइक सवार दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ा था।
विज्ञापन


 

तलाशी लेने पर एक के पास से तमंचा, कारतूस व दूसरे के पास से चाकू व मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम पक्का बाग के जयभारत कॉलोनी निवासी मोनू उर्फ मयंक व सती मोहल्ला निवासी कन्नू उर्फ सुमित कश्यप बताया। इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि मोनू आईटीआई कानपुर का छात्र है।

उसके पिता राजकुमार गौतम कौशांबी के एआरटीओ कार्यालय में लिपिक हैं। भाई एलएलबी का छात्र है। मोनू ने साथी कन्नू के साथ मिलकर दो फरवरी को बकेवर के लवारपुरा निवासी महिला से चेन व पक्का बाग विकास कालोनी निवासी महिला से पैंडलम लूटा था।

आरोपियों से लूटी गई चेनों के टुकड़े और बाइक भी बरामद हुई है। मोनू उर्फ मयंक के खिलाफ लूट व गैंगस्टर समेत छह व कन्नू उर्फ सुमित पर छेेड़छाड़, हत्या का प्रयास व सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं के पांच मामले दर्ज हैं। शनिवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed