फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah health

जिले में बढ़ रहा कुपोषण और व्यवस्था बीमार

Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
etawah health
इटावा। जिले में कुपोषण पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले महीने तौल दिवस में 659 बच्चे अति कुपोषित मिले और रविवार को हुए स्वास्थ्य मेलों में 24 कुपोषित बच्चे सामने आए। इसके बावजूद प्रशासन चेत नहीं रहा है। अतिकुपोषित बच्चों की सेहत में सुधार के लिए बनाए गए एनआरसी सेंटर के बेड खाली पड़े रहते हैं।
विज्ञापन

बच्चों की सेहत की जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर तौल कराई जाती है। इसका ब्योरा जिला कार्यक्रम अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को भेजा जाता है। तौल में अतिकुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल में बनाए गए एनआरसी वार्ड में 15 दिन के लिए भर्ती कराना जरूरी है लेकिन ज्यादातर बच्चों को वार्ड में भर्ती नहीं कराया जा रहा है। जनवरी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने शून्य से पांच वर्ष तक के 149441 बच्चों का वजन कराया।
विज्ञापन

इसमें 469 बच्चे कुपोषित और 659 अतिकुपोषित पाए गए। 659 अतिकुपोषित बच्चों में केवल चार को ही एनआरसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा रविवार को सभी 35 पीएचसी पर लगाए गए स्वास्थ्य मेले में 24 कुपोषित बच्चे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिकुपोषित प्रत्येक बच्चे को पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) वार्ड में भर्ती करना होता है। एनआरसी वार्ड में 10 बेड हैं। भर्ती होने वाले बच्चे को 15 दिन वार्ड में इलाज जरूरी है। बच्चे के साथ उसकी मां या एक अभिभावक होना चाहिए। बच्चे के साथ आने वाले को 50 रुपये प्रतिदिन और भोजन अस्पताल की ओर से दिया जाता है। बच्चे को पोषणहार और दवाएं भी अस्पताल में मुफ्त दी जाती हैं।
एनआरसी वार्ड बने पांच साल हो चुके हैं, जिले में हर साल हजारों की संख्या में अति कुपोषित बच्चे सामने आते हैं। किंतु एनआरसी वार्ड में केवल 818 बच्चों का ही इलाज हुआ है। वार्ड में 10 बेड हैं और एक मरीज 15 दिन रोका जाता है। इस औसत से प्रति महीने 20 बच्चों का इलाज होना चाहिए था। पांच साल में 1200 एनआरसी वार्ड में भर्ती होने चाहिए थे लेकिन आशा, एएनएम और विभाग के अधिकारियों से एनआरसी वार्ड खाली पड़ा रहता है।
सभी सीएचसी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र से प्रत्येक महीने दो अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी वार्ड में भर्ती कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अगर बच्चे वार्ड में नहीं लाए जा रहे हैं तो इसे दिखवाएंगे। जिन सीएचसी क्षेत्र से बच्चे नहीं लाए गए इसकी जानकारी करेंगे। जो सीएचसी अधीक्षक लापरवाही बरत रहे हैं, उनका वेतन रोका जाएगा।

- डॉ. एनएस तोमर, सीएमओ
एनआरसी में बच्चों को लाने की जिम्मेदारी आरवीएस टीम की है। ये टीम सीएचसी, पीएचसी के निर्देशन में काम करती है। बच्चे नहीं आ रहे हैं तो इसके लिए सीएचसी व पीएचसी अधीक्षक जिम्मेदार हैं। हमारे यहां जो बच्चे लाए जाते हैं उनका इलाज होता है।
- डा.एसएस भदौरिया, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed