फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah, express way accident, 22 injurd

सड़क हादसे में महिलाएं समेत 22 लोग घायल

Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah, express way accident, 22 injurd
कोहरे के कारण शनिवार की सुबह हादसों भरी रही। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के नेशन हाईवे - 2 (कानपुर- इटावा) पर चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। वहीं दोपहर में बकेवर और निवाड़ीकला में हुए सड़क दो हादसों में 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के सराय भूपत गांव के पास हाईवे पर फल लदे लोडर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच पीछे से आ रहा दूसरा लोडर व वोल्वो बस भी क्षतिग्रस्त वाहनों में जा टकराए, जिससे फल लदा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में लोडर सवार नरेंद्र निवासी नगरिया जसोहन जसवंतनगर व शिशुपाल, ट्रक चालक रविंद्र निवासी कंचमई खैरगढ़ जनपद फिरोजाबाद व साथी कमलेश निवासी नगला नंदा सिंगी जनपद फिरोजाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्वो बस में सवार शहजाद निवासी बनत शामली, मुटेला परसार निवासी रोहतास बिहार, निरंजन शर्मा निवासी अगिवास आरा बिहार, पिंटू गोस्वामी निवासी रागहुता अमौना रोहतास बिहार, इकरार अहमद निवासी बर्ली पूर्वी मुंबई समेत एक अन्य घायल हो गए। जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह, कोतवाल रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने ट्रक चालक समेत दो की हालत नाजुक बताई है। हादसे के कारण इटावा-दिल्ली हाईवे पर करीब आधे घंटे से अधिक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed